मैनपाट में संवाद समृद्धि पथ पत्रकारों की बैठक एवं प्रशिक्षण संपन्न, नई नियुक्तियों पर हुई चर्चासरगुजा संभाग रिपोर्ट…देखें आज की खाश रिपोट


| वीरेन तिवारीमैनपाट, 7 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले पर्यटन स्थल मैनपाट में संवाद समृद्धि पथ के संपादक विजय कुमार देश लहरे द्वारा पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े पत्रकारों के साथ नई नियुक्तियों एवं पत्रकारिता से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर पत्रकारों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया, जिसमें पत्रकारिता के क्षेत्र में नई जानकारियां एवं महत्वपूर्ण बातें साझा की गईं। संपादक विजय कुमार देश लहरे ने पत्रकारों को निष्पक्ष, जिम्मेदार एवं जनहित से जुड़ी पत्रकारिता करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।कार्यक्रम में विजय कुमार यादवंशी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर उपस्थित पत्रकारों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। पत्रकारों ने उनसे भी अपने अनुभवों से सीखने की इच्छा जाहिर की।मुख्य अतिथि विजय कुमार यादवंशी ने पत्रकारों द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को समाचारों के माध्यम से प्रशासन और समाज तक पहुंचाने के कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार इस देश का चौथा स्तंभ है पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की आवाज बनने का भी महत्वपूर्ण दायित्व है।उन्होंने पत्रकारों द्वारा गरीबों की मदद करने एवं उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के प्रयासों के लिए सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संपादक विजय कुमार देशलहरे ने भी पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण संपादक विजय कुमार देश लहरे का जन्मदिन रहा। इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक उनका जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों ने मिलकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं तथा संपादक महोदय के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संवाद समृद्धि पथ से जुड़े पत्रकारों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। जन्मदिन समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।



