Chhattisgarh

सरगुजा सीतापुर में सहायक शिक्षकों का एकदिवसीय धरना, टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने की मांग, देखिए खास खबर….

बिरेंद्र तिवारी संवाद समृद्धि पथ सरगुजा
सीतापुर :-
सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन छत्तीसगढ़ के आह्वान पर शनिवार को फेडरेशन की ब्लॉक इकाई सीतापुर द्वारा एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इसके बाद शिक्षकों ने रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 1 अप्रैल 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की गई।

Oplus_131072


धरने को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि उनकी नियुक्ति तत्कालीन निर्धारित शैक्षणिक अर्हताओं के आधार पर हुई थी। ऐसे में वर्षों बाद टीईटी परीक्षा को अनिवार्य किया जाना उनके साथ अन्याय है। शिक्षकों ने टीईटी अनिवार्यता के निर्णय को उनके हितों के खिलाफ बताते हुए इसे समाप्त करने की मांग की।
फेडरेशन ने आंदोलन की आगामी रूपरेखा भी घोषित की है। इसके अनुसार 29 अगस्त को जिला स्तरीय प्रदर्शन, 30 अगस्त से 4 सितंबर तक मीडिया अभियान तथा 5 से 8 सितंबर तक शासन के निर्णय की प्रतीक्षा की जाएगी। मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होने की स्थिति में 9 सितंबर से मुख्यमंत्री निवास बगिया तक अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने की घोषणा की गई है।
धरने के दौरान शिक्षकों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपने का प्रयास भी किया। शिक्षकों का आरोप है कि पूर्व सूचना दिए जाने के बावजूद करीब चार घंटे तक कोई अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा, जिससे उनमें नाराजगी देखी गई। शिक्षकों ने कहा कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उनके लिए अभिभावक समान हैं और ज्ञापन लेने के लिए अधिकारी की अनुपस्थिति से उन्हें निराशा हुई।
बाद में एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार रूपाली मिश्रा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन स्वीकार किया। उन्होंने शिक्षकों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन शीघ्र शासन तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button