Chhattisgarh

नगर पंचायत मारो में कांग्रेस से अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में चर्चा में बसंत कुर्रे , देखिए खास खबर…

मारो (नवागढ़) :- नगर पंचायत मारो में अध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज होने लगी हैं। इसी बीच कांग्रेस पार्टी से अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार के रूप में बसंत कुर्रे का नाम सामने आ रहा है। वे ग्राम कापा, मारो के निवासी हैं और स्थानीय स्तर पर राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे हैं।स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बसंत कुर्रे की नगर पंचायत मारो के अंतर्गत आने वाले ग्राम कापा, सोनिका और दोहतरा सहित आसपास के क्षेत्रों में अच्छी जान-पहचान बताई जाती है। दोहतरा में भी उनकी पकड़ होने की चर्चा है। वे कांग्रेस पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते रहे हैं और संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी सहभागिता निभाते आ रहे हैं।पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी और संगठन के प्रति जुड़ाव के चलते बसंत कुर्रे को अध्यक्ष पद के संभावित दावेदारों में शामिल माना जा रहा है। हालांकि, कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके नाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।अब सबकी नजरें कांग्रेस संगठन के निर्णय पर टिकी हैं। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए किसे उम्मीदवार घोषित करती है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। फिलहाल, नगर पंचायत मारो की राजनीति में बसंत कुर्रे के नाम को लेकर चर्चाएं जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button