बेमेतरा में पंचायत उपनिर्वाचन और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी तेज,फोटो युक्त मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन,देखिए खास खबर…

आनंद टंडन संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :- जिले में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 और नगर पंचायतों के आम निर्वाचन 2026 की तैयारियां तेज हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) बेमेतरा द्वारा दोनों चुनावों के लिए फोटो युक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन आज कर दिया गया है त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन – 17 ग्राम पंचायतों में प्रकाशन जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले की 17 ग्राम पंचायतों में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दावा-आपत्ति लेना प्रारंभ कर दिया गया है।विकासखंड बेमेतरा (3पंचायत) जेवरा, बेतर, तुमा , विकासखंड बेरला (7पंचायत) सुरहोली, नेवनारा, सुरूजपुरा, देवरबीजा, टेमरी, घटियाकला, तारालीम, विकासखंड साजा (3 पंचायत) दर्री, तेन्दुवा, हाड़ाहुली- विकासखंड नवागढ़ (4पंचायत)सम्बलपुर, बोटेबोड़,नेऊर,धौराभाठा खुर्द ,नगरीय निकाय निर्वाचन , मारो नगर पंचायत में सूची जारी हीं नगर पालिकाओं के आम/उप निर्वाचन 2026 के तहत नगर पंचायत मारो के वार्ड क्रमांक 01 से 15 तक की फोटो युक्त मतदाता सूची का भी आज विहित स्थानों पर प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है।राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दोनों ही निर्वाचनों के लिए आज से दावा-आपत्ति लेने का कार्य शुरू हो गया है। मतदाता निर्धारित स्थलों पर जाकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं और नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी ग्राम पंचायत में उप निर्वाचन के लिए मतदाता सूची के संबंध में एक विशेष ग्राम सभा 30 अक्टूबर तक आयोजित करने निर्देशित किया गया है।


