Chhattisgarh
एसपी बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल ने पुलिस कॉलोनी में माँ दुर्गा भवानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की,देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :- पुलिस कॉलोनी बेमेतरा में पुलिस परिवार द्वारा माँ दुर्गा भवानी की प्रतिमा स्थापित कर जसगीत, भजन एवं कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) अपनी धर्मपत्नी के साथ पुलिस कॉलोनी स्थित माँ दुर्गा भवानी के पंडाल में पहुँचे और माता रानी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने माँ दुर्गा भवानी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए पुलिस परिवार एवं बेमेतरा जिले के समस्त नागरिकों की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।कार्यक्रम में पुलिस परिवार के बच्चे, महिलाएँ, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


