Uncategorized

चंद्रशेखर साहू के जन्मदिन पर श्यामनगर में होगा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता सेवा कार्य, भाजपा ….

कार्यकर्ताओं से सुबह 7 बजे कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वानदेव प्रसाद बघेल: भारतीय जनता पार्टी जिला गरियाबंद के जिला महामंत्री चंद्रशेखर साहू के जन्मदिन के अवसर पर आदर्श ग्राम श्यामनगर में 7 सितंबर को मुक्तिधाम परिसर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के समस्त देवतुल्य कार्यकर्ता बंधुओं को सुबह 7 बजे उपस्थित होने का आह्वान किया गया है।कार्यक्रम का उद्देश्य जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में मनाने के बजाय समाज एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी निभाते हुए सेवा कार्य से जोड़ना है। इस अवसर पर श्यामनगर को और अधिक हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के लिए विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाएगा। साथ ही गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की जाएगी।आयोजक प्रेम साहू,कोमल साहू ने बताया कि हरियर श्यामनगर की परिकल्पना को साकार करने में प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। पौधरोपण के साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प भी लिया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ पर्यावरण मिल सके।कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का आयोजन भी किया जाएगा। राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी सामाजिक जिम्मेदारियों में से एक है। एक पौधा लगाना केवल प्रकृति को बचाने की पहल नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए जीवन और स्वच्छ हवा सुरक्षित करने का प्रयास है। इसी भावना के साथ चंद्रशेखर साहू के जन्मदिन को सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के रूप में मनाया जा रहा है।कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर वृक्षारोपण, स्वच्छता सेवा एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की गई है।“जन्मदिन की खुशी सेवा के साथ,एक पौधा प्रकृति के नाम—हरियर श्यामनगर की ओर एक कदम।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button