Uncategorized

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी साइबर सेल एवं थाना नवागढ़ पुलिस टीम की कार्यवाही आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जुमला कीमती लगभग 37,400/- रूपये जप्त ,, देखिए खास खबर…

बेमेतरा / पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा व थाना नवागढ/साइबर सेल पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के प्रकरण में आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (5,400ml) कीमती करीबन 2,400/- रूपये, एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 28 M 7782 कीमती करीब 35,000/- रूपये, कुल जुमला लगभग 37,400/- रूपये, को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।*18 सितम्बर 2026 को* थाना नवागढ़ पुलिस टीम द्वारा जरिये मुखबिर से सूचना पर नवागढ़ से साल्हेघेरी रोड सड़क पर आडिल के खेत के पास थाना नवागढ़ ने सोनराज सोनवानी को अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया। आरोपी सोनराज सोनवानी निवासी गाड़ामोर को पुछताछ करने पर पता चला कि ग्राम मोतिमपुर निवासी विनोद अंचल उम्र 34 वर्ष के द्वारा शराब भट्ठी नवागढ़ से शराब बिक्री हेतु शराब खरीद कर लाने नगदी रकम 2,400/– रूपये एवं अपने मोटर सायकल क्रमांक CG 28 M 7782 से शराब खरीदने भेजा था एवं शराब खरीद कर आने पर 500/- रूपए देने की बात कही थी। *जिसमें* थाना नवागढ़ में 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. सोनराज सोनवानी पिता टीकाराम उम्र 32 वर्ष, निवासी गाड़ामोर थाना नवागढ, 02. विनोद अंचल पिता संतोष अंचल उम्र 34 वर्ष, निवासी मोतिमपुर थाना नवागढ़ जिला बेमेतरा के विरूद्ध कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।*प्रकरण में* आरोपी सोनराज सोनवानी उम्र 32 वर्ष, निवासी गाड़ामोर थाना नवागढ़, के कब्जे से 30 पौवा देशी प्लेन शराब (5,400ml) कीमती करीबन 2,400/- रूपये, एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक CG 28 M 7782 कीमती करीब 35,000/- रूपये, कुल जुमला लगभग 37,400/- रूपये, को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।*उक्त कार्यवाही में* थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक शत्रुहन बंजारे, सायबर सेल बेमेतरा से प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, रेखन साहू, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, सहित थाना नवागढ़ के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button