Uncategorized

भाजयुमो बेमेतरा के नेतृत्व मे सेवा संकल्प अभियान के तहत विशाल रक्तदान शिविर, विधायक दीपेश साहू ने किया रक्तदान रक्तदान से बढ़कर कोई सेवा नहीं, जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में बनें सहभागी : दीपेश साहू ,, देखिए खास खबर…

बेमेतरा :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला अस्पताल बेमेतरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने स्वयं रक्तदान कर सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश दिया। इस अवसर पर साजा विधायक ईश्वर साहू नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा सहित भाजपा के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।रक्तदान शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।रक्तदान जीवन बचाने का माध्यम : दीपेश साहूबेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने रक्तदान करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का माध्यम है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी अनजान व्यक्ति के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है। इसलिए स्वस्थ और सक्षम प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना को पहुंचाना है। किसान, मजदूर, गरीब, जरूरतमंद, युवा, महिला और समाज के प्रत्येक वर्ग की सहायता के लिए अलग-अलग सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।विधायक ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीति के समय जनता के बीच नहीं रहता, बल्कि सुख-दुख और जरूरत के हर समय समाज के साथ खड़ा रहता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से हम सभी ने एक महीने तक निरंतर जनसेवा करने का संकल्प लिया है। रक्तदान शिविर से इस अभियान की शुरुआत इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि रक्त की जरूरत किसी भी व्यक्ति को कभी भी पड़ सकती है और उस समय रक्त उपलब्ध होना सीधे तौर पर किसी की जिंदगी बचा सकता है।उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति समाज परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है। युवा आगे आएं, रक्तदान करें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सेवा का सबसे बड़ा मूल्य तब होता है, जब वह बिना किसी स्वार्थ के किसी जरूरतमंद के काम आए।एक महीने तक होंगी विभिन्न जनसेवा गतिविधियांविधायक दीपेश साहू ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी एक महीने तक बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र सहित जिले में विभिन्न जनसेवा एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रक्तदान, जरूरतमंदों की सहायता सहित समाजोपयोगी कार्यों के माध्यम से सेवा और समर्पण की भावना को मजबूत किया जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को जनसेवा के संकल्प के साथ मनाना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी अवसर है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।ईश्वर साहू बोले—सेवा कार्यों से जुड़ रहा समाजसाजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिन ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल होकर उन्हें प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा कार्य है, जिसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं एवं कार्यकर्ताओं से सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया।विजय वर्मा ने 27वीं बार किया रक्तदानभाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिन विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। युवा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर अभियान को मजबूती प्रदान की।उन्होंने बताया कि उनके द्वारा यह 27वीं बार रक्तदान किया गया है। विजय वर्मा ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से वे लगातार रक्तदान करते आ रहे हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।ये रहे उपस्थितइस अवसर पर बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, रायपुर भाजपा प्रभारी राजेंद्र शर्मा, ओबीसी मोर्चा सरगुजा संभाग प्रभारी होरीलाल सिन्हा, महेश साहू,भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष राकेश मोहन शर्मा,निशा चौबे,महामंत्री युगल देवांगन, डॉ. विनय साहू, संदीप यादव, पार्षद निखिल साहू, पार्षद सिमरन ताम्रकर, पार्षद नीतू कोठारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विजय वर्मा, जिला महामंत्री गौरव यदु, जिला उपाध्यक्ष नागेश साहू, जिला मंत्री युवराज घृतलहरे, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष रेवाराम निषाद, राजू देवांगन,डॉ डोसन साहू,शहर मंडल भाजयुमो अध्यक्ष हेतुल्य सिंह, करन साहू,डॉ डामीन साहू,सहित जिला अस्पताल के चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, भाजपा पदाधिकारी, युवा मोर्चा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button