जिला बेमेतरा, थाना साजा पुलिस टीम की कार्यवाहीगाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए धारदार वस्तु से किया वार, साजा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार। एक विधि के साथ संघर्षरत बालक भी शामिल

आनंद टंडन संवाद समृद्धि पथ बेमेतरा

बेमेतरा/दिनांक 05.09.2026 को प्रार्थी सुनीत साहू उम्र 41 वर्ष, निवासी मोहतरा थाना साजा जिला बेमेतरा द्वारा थाना साजा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वह अपने साथी के साथ ग्राम मोहतरा से शासकीय शराब दुकान साजा शराब खरीदने आया था। शाम करीब 05:30 बजे शराब दुकान के सामने गेट के पास पहुंचने पर उसने देखा कि एक युवक एक अंजान व्यक्ति का पैकेट मार रहा था। प्रार्थी द्वारा उक्त युवक को ऐसा करने से मना करने पर आरोपी ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने कमर से धारदार चाकू निकालकर प्रार्थी के दाहिने हाथ में कोहनी के पास वार कर दिया। *इसी दौरान आरोपी के* साथी भीम साहू ने भी गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और अपने पास रखे धारदार चाकू से प्रार्थी पर वार किया। प्रार्थी द्वारा वार को रोकने का प्रयास करने पर उसके दाहिने हाथ की बीच वाली उंगली में चोट लगी। घटना के दौरान एक व्यक्ति द्वारा बीच-बचाव किया गया। आसपास के लोगों को आते देखकर दोनों आरोपी शराब दुकान के पीछे की दीवाल कूदकर मौके से फरार हो गए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना साजा में आरोपियों के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 3(5) बीएनएस एवं धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *उक्त घटना के* संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.)ने तत्काल आरोपी के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव एवं एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया। *प्रकरण में साजा पुलिस टीम द्वारा* त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। *विवेचना के दौरान* आरोपी मनीष उर्फ भीम साहू को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अपना अपराध करना स्वीकार किया। *प्रकरण में आरोपी के* कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार वस्तु एवं अन्य साक्ष्य जप्त किया गया। *प्रकरण में आरोपी* मनीष उर्फ भीम साहू पिता पुरन साहू उम्र 19 वर्ष, निवासी भरतपुर वार्ड नंबर 03 साजा थाना साजा जिला बेमेतरा को आज दिनांक 06.09.2026 को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। तथा एक विधि के साथ संघर्षरत बालक को माननीय किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। *इस संपूर्ण कार्रवाई में* थाना प्रभारी साजा निरीक्षक जनक साहू, उप निरीक्षक असीम किर्तनिया, प्रधान आरक्षक दुर्गेश तिवारी, शिवराज सिंह, आरक्षक अर्जुन ध्रुर्वे, कैलाश पाटिल, राजू यादव, गोकुल सोनी, प्रमोद बंजारे सहित अन्य थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही।


