Chhattisgarh

13 दिसंबर को बेमेतरा में साहू समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन,देखिए खास खबर…

बेमेतरा:-जिला साहू संघ के अध्यक्ष नारद साहू के द्वारा उक्त जानकारी के तहत पंजीयन शुरू, रंगीन परिचायिका पत्रिका का होगा प्रकाशनबेमेतरा साहू समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए 13 दिसंबर 2026 को बेमेतरा में परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ, पंजीयन क्रमांक 33/61 से संबद्ध जिला साहू संघ बेमेतरा द्वारा आयोजित इस सम्मेलन के लिए पंजीयन शुरू हो गया है उन्होंने यह भी बताया कि पंजीयन के लिए युवक की आयु 21 वर्ष तथा युवती की आयु 18 वर्ष पूर्ण होना अनिवार्य है। इच्छुक प्रतिभागियों को 300 रुपये शुल्क, दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन और बायोडाटा जिला साहू संघ में जमा करना होगा।सम्मेलन में पंजीकृत प्रतिभागियों के बायोडाटा संकलित कर रंगीन परिचायिका पत्रिका प्रकाशित की जाएगी। इसका विमोचन सम्मेलन के मंच पर होगा। पत्रिका में प्रदेश साहू संघ पंजीयन क्रमांक 33/61 से संबद्ध सदस्यों के विज्ञापन भी प्रकाशित किए जाएंगे। विज्ञापन शुल्क फुल पेज के लिए 3,500 रुपये, हाफ पेज के लिए 2,000 रुपये और क्वार्टर पेज के लिए 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है।जिला अध्यक्ष नारद साहू एवं महासचिव देवेंद्र साहू ने जिला, तहसील, परिक्षेत्र, ग्रामीण एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से अधिकाधिक युवक-युवतियों का पंजीयन कराने तथा पत्रिका प्रकाशन में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने सामाजिक बंधुओं से सामूहिक सहभागिता के साथ सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button