वीरेन्द्र तिवारी सरगुजा संभाग सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया मंत्री केदार कश्यप का जन्मदिन, नेत्रहीन बच्चों के बीच पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी खुशियां


वीरेन्द्र तिवारी सरगुजा संभाग सेवा और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया मंत्री केदार कश्यप का जन्मदिन, नेत्रहीन बच्चों के बीच पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी खुशियां बतौली, 5 नवंबर। जन्मदिन को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने का संदेश देते हुए छत्तीसगढ़ शासन के वन, सहकारिता एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप का जन्मदिन बुधवार को बतौली विकासखंड अंतर्गत नेत्रहीन विद्यालय कुनकुरी कलां में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्यालय पहुंचकर दृष्टिबाधित बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें फल एवं मिठाइयां वितरित कीं।कार्यक्रम का आयोजन युवा भाजपा नेता नवीन गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। जन्मदिन के इस विशेष अवसर पर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उनके साथ खुशियां साझा करने का प्रयास किया गया। विद्यालय के बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक बधाई गीत प्रस्तुत कर मंत्री केदार कश्यप को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों की सुरीली प्रस्तुति ने वहां मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ बैठकर केक काटा और उन्हें अपने हाथों से फल एवं मिठाइयां वितरित कीं। कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ समय बिताते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।जनसेवा और सामाजिक सरोकार का दिया संदेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा भाजपा नेता नवीन गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंद एवं वंचित वर्ग के लोगों के बीच मनाना एक सुखद अनुभव है। मंत्री केदार कश्यप का जीवन जनसेवा, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए समर्पित है। उनका व्यक्तित्व एवं कार्यकर्ताओं के प्रति मार्गदर्शन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे बच्चों के बीच पहुंचकर उनके साथ खुशियां बांटना हम सभी का सामाजिक दायित्व है। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर मन को आत्मिक संतुष्टि मिलती है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने मंत्री केदार कश्यप के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

