Uncategorized

सरगुजा ब्रेकिंग बतौली के बालमपुर सोसायटी में चोरों ने पार किया 70 बोरी चावल चोरी संदेहास्पद* वीरेन्द्र तिवारी सरगुजा

*सरगुजा ब्रेकिंग बतौली के बालमपुर सोसायटी में चोरों ने पार किया 70 बोरी चावल चोरी संदेहास्पद* वीरेन्द्र तिवारी सरगुजा बतौली के बालमपुर के शासकीय उचित मूल्य दुकान से शुक्रवार रात चोरों ने लगभग 70 बोरी चावल चोरी कर ले गए जिससे हितग्राहियों में आक्रोश का माहौल है।आपको बता दें कि सीतापुर थाना अंतर्गत बतौली के बालमपुर बीच बस्ती में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से शुक्रवार रात चोरों ने बड़ी आसानी से लगभग 70 बोरी चावल को पार कर दिए जहां चावल चोरी होने की खबर हितग्राहियों को होने पर समिति संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है ।ग्रामीणों ने बताया कि बालमपुर में जीवन सेवा समिति द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान का संचालन किया जाता है संचालक द्वारा समय रहते चावल का वितरण नहीं किया गया था जहां बालमपुर बस्ती में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से शातिर चोर द्वारा 70 बोरी चावल बड़ी आसानी से ले गए जिसकी भनक ग्रामीणों को लगी नहीं कुछ ग्रामीणों द्वारा सवेरे उचित मूल्य दुकान की दरवाजा खुला होना देखा गया तो संचालक को मामले की जानकारी दी गई ।*ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल*शासकीय उचित मूल्य दुकान से चावल चोरी की जानकारी होते ही हितग्राहियों में आक्रोश का माहौल है समय रहते चावल का वितरण कर दिया जाता तो आज यह स्थिति उत्पन नहीं होती चोरी होने से यह शासकीय योजना का लाभ हितग्राहियों को नहीं मिलेगा चावल के भरोसे घर चलाने वाले गरीब परिवारों को चावल की चिंता सता रही है।*जीवन सेवा समिति के संचालक ने कहा चोरी होने से दोहरी समस्या*जीवन सेवा समिति संचालक दिव्या गुलाब खेस ने कहा कि बीती रात चावल चोरी हो गई है जिसकी रिपोर्ट सीतापुर थाने में की जाएगी समिति में पूर्व के 130 बोरी चावल स्टॉक पड़ा था फिर हितग्राहियों को नए आबंटन के लिए 196 बोरी चावल और आया था बीच में चावल का वितरण किया गया है बाकी बचे चावलों में से लगभग 70 बोरी चावल की कमी आ रही है अब हितग्राहियों को चावल की कमी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।*चोरों का गढ़ बालमपुर मंगारी*आपको बता दें कि सीतापुर थाना से 12 किलीमीटर दूर बालमपुर मंगारी क्षेत्र चोरों का गढ़ बनता जा रहा है जहां कुछ महीने पहले ही शुक्रवार को संचालित मंगारी लहरी बाजार से गल्ला व्यापारी के पिकअप से देर शाम 1 लाख रूपए से भरे बैग पार कर दिए थे वहीं अब शुक्रवार रात को उचित मूल्य दुकान से 70 बोरी चावल चोर ले उड़े चोर आसपास क्षेत्र के ही है जो दिन में रेकी करने के बाद चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है।यह चावल चोरी भी उचित मूल्य दुकान के बगल में स्थित घर स्वामी पर संदेह जताया जा रहा है जहां चावल गिरा पड़ा है फिलहाल सीतापुर पुलिस के जांच उपरांत ही मामले का खुलासा होगा।*इस संबंध में बतौली खाद्य अधिकारी श्वेतरानी कुजूर ने बताया कि चावल चोरी की सूचना मिली है लगभग 60 से 70 बोरी चावल बालमपुर से चोरी हुआ है शासकीय उचित मूल्य दुकान के बगल घर में चावल गिरा पड़ा है जिससे चोरी में गांव के लोगों का भी शामिल होने का संदेह है चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई जाएगी*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button