सरगुजा राष्ट्रीय राजमार्ग 43 बना मौत का सड़क विशुनपुर में अंधेरे में खड़ी ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकराकर बाईक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत से गांव में शोक का माहौल


* सावद समृद्धि पथ वीरेन्द्र तिवारी सरगुजा सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आलम यह है कि एनएच 43 की सड़के लगातार होती दुर्घटनाओं से खून से लाल हो रही है लेकिन सड़क में खराब वाहनों को लापरवाही पूर्वक खड़ा करना लापरवाह चालकों की आदत बन गया है जहां सरगुजा एन एच 43 में पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे है ।आपको बता दें बीते सोमवार रात बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 सड़क में खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉला के पिछले हिस्से में टकराकर 2 बाइक सवारों की मौत का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ है कि गुरुवार को विशुनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में सड़क में खड़ी खराब ट्रेलर के पिछले हिस्से में टकराकर 2 बाइक सवार चचेरे भाइयों की मौत से गांव में मातम पसर गया है दुर्घटना इतनी खतरनाक हुई कि बाइक सवार दोनों भाई खड़े ट्रेलर के पीछे जा घुसे। जहां दूर्घटना में गंभीर हुए एक युवक की स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई जहां संतोष की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे गंभीर रूप से घायल अशोक ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दम तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार लुण्ड्रा थाना अंतर्गत रघुनाथपुर ऊंचडीह टकरी पानी निवासी अशोक कुमार नागेश आ. सुमर नागेश (34 वर्ष) गुरुवार को चचेरा भाई संतोष नागेश के साथ बाइक से फाल्स सीलिंग का काम करने सीतापुर गए थे। काम करने के पश्चात दोनों शाम को वापस सीतापुर की ओर से घर लौट रहे थे और जैसे ही एनएच 43 बिशनपुर चौक के समीप पहुंचे तभी सड़क किनारे खड़े ट्रेलर वाहन क्रमांक टीएन 88 बी 4718 के पीछे जा घुसे। बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख राहगीरों ने घायलों को सीतापुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत संतोष नागेश को मृत घोषित कर दिया वहीं अशोक की हालत नाजुक होने पर प्राथमिक उपचार के पश्चात मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया जहां आज सुबह घायल अशोक ने दम तोड़ दिया। एक साथ एक ही परिवार के दो युवकों की मौत हो जाने से गांव में शोक का माहौल है*राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में बेतरतीब तरीके से खड़ी खराब वाहनों से हो रही लगातार दुर्घटना*आपको बता दें कि पिछले 4 दिनों में खराब वाहनों से 4 बाइक सवार युवकों की मौत से परिजनों में दुख का माहौल है वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में खराब होते वाहनों को लापरवाह चालकों द्वारा सड़क में खड़ा करना दुर्घटना का कारण बन रहा है इन लापरवाह चालकों सहित वाहनों पर करवाई नहीं होने से कई घरों का चिराग उजड़ जा रहा है वहीं ग्रामीण जनों द्वारा सुस्त पुलिसिया पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठा रहे है ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते सरगुजा पुलिस द्वारा सड़कों में खड़ी वाहनों पर करवाई करते तो सड़क दुर्घटना में किसी का परिवार नहीं उजड़ता ।



