Chhattisgarh

सुशासन की सरकार में एनएचएम कर्मचारियों को बड़ी राहत राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति (EC) की बैठक में प्रमुख मांगों पर बनी सहमति,जल्द जारी होंगे आदेश,देखिए खास खबर…

रायपुर:-छत्तीसगढ़ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के हजारों संविदा कर्मचारियों के लिए 3 नवंबर 2026 का दिन महत्वपूर्ण रहा। राज्य स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति (EC) की बैठक में एनएचएम कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों एवं कर्मचारी हितों से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए सहमति बनी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा निरंतर किए जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप बैठक में निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर सहमति बनी है—1. सवैतनिक चिकित्सकीय अवकाश: एनएचएम कर्मचारियों को सवैतनिक चिकित्सकीय अवकाश की स्वीकृति जिला एवं राज्य स्तर पर प्रदान करने के संबंध में।2. नई मानव संसाधन नीति 2026: संशोधित मानव संसाधन नीति लागू करने के संबंध में।3. चिकित्सा परिचर्या नियम 2013: छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (चिकित्सा परिचर्या) नियम 2013 को एनएचएम मानव संसाधन नीति में शामिल करने के संबंध में।4. वार्षिक वेतन वृद्धि: वार्षिक कार्य आधारित मूल्यांकन के आधार पर सेवा वृद्धि प्राप्त कर्मचारियों को आरओपी के अनुरूप वेतन वृद्धि का लाभ देने के संबंध में।5. छूटे हुए कर्मचारियों को 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि: 1 जुलाई 2023 से पूर्व नियुक्ति प्राप्त एवं 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि से वंचित एनएचएम कर्मचारियों को एरियर्स सहित 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ देने पर सहमति।6. ईपीएफ कटौती: ईपीएफ के सदस्य कर्मचारियों की भविष्य निधि राशि की नियमित कटौती के संबंध में।7. ईपीएफ में नए सदस्य: ₹25,000 से अधिक मासिक मानदेय प्राप्त करने वाले तथा वर्तमान में ईपीएफ के सदस्य नहीं बने कर्मचारियों को सदस्य बनाकर भविष्य निधि कटौती प्रारंभ करने के संबंध में।बैठक में मांगों पर बनी सकारात्मक सहमति की जानकारी माननीय मुख्यमंत्री जी के निवास पर प्रेषित कर उन्हें बधाई एवं धन्यवाद दिया गया।संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्याम मोहन दुबे, प्रदेश प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी पुरन दास तथा डॉ. आलोक दुबे ने कहा कि एनएचएम कर्मचारियों की लंबित मांगों पर बनी सहमति स्वागतयोग्य है। यह संघ के निरंतर प्रयासों, कर्मचारियों की एकजुटता और सरकार की सकारात्मक पहल का परिणाम है। हमें पूर्ण विश्वास है कि सहमति के अनुरूप शीघ्र ही आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि प्रदेश के हजारों एनएचएम कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। इन निर्णयों से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और वे और अधिक उत्साह एवं ऊर्जा के साथ प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में अपना योगदान देंगे।छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करता है तथा आशा करता है कि सभी सहमत मांगों का शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button