Chhattisgarh

ग्राम नांदल के महामाया मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी ‘मन की बात’ नशामुक्त भारत, स्वदेशी उत्पादों और जनभागीदारी के संदेश पर हुई चर्चा,देखिए खास खबर…

नांदल(नवागढ़):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के प्रसारण के अवसर पर रविवार को ग्राम नांदल स्थित महामाया मंदिर में नवागढ़ मंडल स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।कार्यक्रम में नशामुक्त भारत के संकल्प को मजबूत बनाने, युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने के महत्व पर जोर दिया गया। साथ ही स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। स्थानीय कारीगरों, छोटे कारोबारियों और उत्पादकों के उत्पादों को प्राथमिकता देकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं नवागढ़ मंडल प्रभारी श्री अंजू बघेल जी, नवागढ़ मंडल अध्यक्ष श्री तुकाराम साहू जी, मंडल महामंत्री श्री रामसागर साहू जी, शक्ति केंद्र प्रभारी हेमू महिलांग,भाजपा नेता हेमलाल घृतलहरे, कुआं शक्ति केंद्र प्रभारी जीवन डेहरे,भाजपा नेता अरविंद कुर्रे एवं किशन ध्रुव,नांदल सरपंच सोनू साहू, तिहारी साहू तथा मक्खनपुर के सरपंच सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, नशामुक्त समाज के निर्माण और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button