त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 मे 18 पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर मतदाता सूची का होगा वाचन 23 अक्टूबर को प्रारंभिक प्रकाशन, 30 नवंबर को अंतिम प्रकाशन, त्रुटिरहित सूची के लिए ग्राम सभा अनिवार्य देखिए खास खबर…

संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :-छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में रिक्त पंच-सरपंच पदों पर उपनिर्वाचन 2026 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है।इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बेमेतरा द्वारा उप संचालक पंचायत को ग्राम सभा आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।जिन पंचायतों में उप निर्वाचन होना है -जनपद बेमेतरा -बहेरा (वार्ड 08), बेतर (वार्ड 12), तुमा(सरपंच), रहोली (वार्ड09)जनपद बेरला खंगारपाट (सरपंच व वार्ड 06), नेवनारा (वार्ड 08), सुरजपुरा (वार्ड 03), टेमरी (वार्ड 04), देवरबीजा (वार्ड 10), घटियाकला (वार्ड 12), तारालीम (सरपंच), बोटेबोड (सरपंच)जनपद नवागढ़ धौराभाठा (वार्ड 19), नेऊर (वार्ड 03), संबलपुर (वार्ड09)जनपद साजा – तेंदुवा (वार्ड 11), दर्स (वार्ड 04)कर्यक्रम के अनुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन 23.10.2026 को किया जाएगा।दावा-आपत्तियां 23 से 30 अक्टूबर के बीच प्राप्त की जाएंगी। अंतिम प्रकाशन 30.11.2026 को होगा कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि 23 से 30 अक्टूबर 2026 के बीच उपरोक्त सभी 18 ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से ग्राम सभा आयोजित कर मतदाता सूची का सार्वजनिक वाचन कराया जाए, उसकी शुद्धता की गहन जांच की जाए और निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाया जाए।


