ChhattisgarhSSP CG PRO

पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी जिला-बेमेतरा, चौकी कंडरका पुलिस टीम की कार्यवाही अवैध शराब का एक प्रकरण दर्ज कर दो आरोपियों के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी, देखिए खास खबर…

बेमेतरा :- पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में उप निरीक्षक डी.एल. सोना, चौकी प्रभारी कंडरका प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली, चौकी कंडरका पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. नीलकुमार निषाद पिता पीरित राम निषाद उम्र 25 वर्ष, निवासी मुटपुरी, थाना चंदनू जिला बेमेतरा, हाल मोवा सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 4 थाना विधान सभा जिला रायपुर, 02. दुर्गेश ध्रुव पिता बलराम ध्रुव उम्र 25 वर्ष, निवासी मुटपुरी थाना चंदनू, जिला बेमेतरा के कब्जे से 750 पौवा मसाला/अंग्रेजी शराब (1,35,000ml) कीमती करीबन 76,000/- रूपये, प्रयुक्त वाहन कार क्रमांक CG 04 QZ 0384 कीमती 5,00,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 5,76,000/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी हैं 23 अक्टूबर 2026 को चौकी कंडरका पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि उरला रायपुर की ओर से एक सफेद रंग की कार क्रमांक क्रमांक CG 04 QZ 0384 में काफी मात्रा में अवैध रूप से शराब भरकर ग्राम बोरसी पारधी डेरा में बिक्री करने के लिए आ रहा है कि सूचना के अधार पर चौकी कंडरका पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर ग्राम कंडरका बोरसी मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग के दौरान उक्त वाहन सहित आरोपी नीलकुमार निषाद एवं दुर्गेश ध्रुव को शराब बिक्री करने के उद्देश्य से अवैध रूप से शराब रखकर परिवहन करते पकड़ा गया। प्रकरण में उक्त आरोपियों से पुछताछ करने पर पता चला कि दशहरा एवं दीपावली त्यौहारो में अवैध रूप से चोरी छिपे शराब बिक्री करने के लिए रायपुर क्षेत्र के कई शराब दुकान से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में शराब को कई दिनों में एकत्रित कराना तथा 750 पौवा देशी मसाला/अंग्रेजी शराब एकत्रित हो जाने पर ग्राम बोरसी के एक व्यक्ति के द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु अधिक मात्रा में शराब मंगाने पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त कार में भरकर बिक्री हेतु ग्राम बोरसी ले जाना तथा कार के आगे-आगे पायलेटिंग करते हुए एक स्कुटी वाहन में उक्त दो साथियों द्वारा इशारा करते हुए जा रहे थे। इस दौरान पुलिस द्वारा ग्राम कंडरका बोरसी मार्ग में आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे पायलेटिंग करते हुए आने वाले दोनों साथी स्कुटी वाहन से पुलिस चेकिंग को देखकर भाग जाना।जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में 01 प्रकरण में 02 आरोपी 01. नीलकुमार निषाद पिता पीरित राम निषाद उम्र 25 वर्ष, निवासी मुटपुरी, थाना चंदनू जिला बेमेतरा, हाल मोवा सड्डू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर 4 थाना विधान सभा जिला रायपुर, 02. दुर्गेश ध्रुव पिता बलराम ध्रुव उम्र 25 वर्ष, निवासी मुटपुरी थाना चंदनू, जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। उक्त दोनों आरोपियों के कब्जे से 750 पौवा मसाला/अंग्रेजी शराब (1,35,000ml) कीमती करीबन 76,000/- रूपये, प्रयुक्त वाहन कार क्रमांक CG 04 QZ 0384 कीमती 5,00,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 5,76,000/- रूपये को जप्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी हैं इस संपूर्ण कार्रवाई में उप निरीक्षक डी.एल. सोना, चौकी प्रभारी कंडरका प्रशिक्षु उप निरीक्षक गीतांजली, सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, प्रधान आरक्षक दिनेश मंडावी, आरक्षक योगेश साहू, मुरली सोनी, चंद्रभुषण मारकंडे, डागेश्वर वर्मा सहित पुलिस चौकी कंडरका के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button