प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बतौली थाना परिसर में दीप प्रज्वलनसरगुजा संभाग संवाददाता वीरेंद्र तिवारी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बतौली थाना परिसर में दीप प्रज्वलनसरगुजा संभाग संवाददाता वीरेंद्र तिवारी | बतौलीबतौली। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को बतौली थाना परिसर में दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। थाना प्रभारी विजय सेंगर जी के नेतृत्व में थाना बतौली के समस्त स्टाफ ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।इस अवसर पर भाजपा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रमों के तहत थाना परिसर में दीप जलाए गए। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश दिया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में “सेवा पखवाड़ा—सेवा संकल्प महाअभियान” मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों से अपने घरों, मंदिरों और बूथों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आग्रह किया गया।


