
*सुवारपारा मोड़ में तेजरफ्तार बाईक सवार युवक पेड़ से टकराया मौके पर मौत परिजन सदमे में*समृद्धि संवाद पद वीरेंद्र तिवारी न्यूजबतौली /सरगुजा सुवारपारा से बटईकेला मार्ग में स्थित मोड़ में तेज रफ्तार बाईक सवार युवक अनियंत्रित होकर बकेन के पेड़ से जा भिड़ा जहां युवक की मौके पर ही मौत हो गई इस घटना की खबर से परिजनों सदमे में है ।*मृतक रेलवे स्टेशन अंबिकापुर के निजी होटल में मैनेजर के पद पर था कार्यरत*आपको बता दें कि मृतक अजय कुमार चक्रवती पिता प्रदीप कुमार चक्रवती उम्र लगभग 21 वर्ष निवासी बतौली बिलासपुर का रहने वाला था जो अंबिकापुर में रहकर रेलवे स्टेशन में होटल सुभानी में मैनेजर के पद पर कार्यरत था जो अपने निजी काम से 5 बजे बतौली पहुंच अपने भाई से अपना बाइक केटीएम क्रमांक सीजी 15 ई जे 4512 को बिलासपुर से बतौली मंगवाया और कहा कि बाईक अंबिकापुर लेकर जा रहा हु।*मौत ने खींच लाया सुवारपारा*जब मृतक अजय अपने भाई को अंबिकापुर जाने की बात कहकर सुवारपारा में भी दोस्तो के साथ मेल मिलाप किया उसके बाद रात्रि 8 बजे दोस्त से मिलने जूनापारा मंगारी सुवारपारा क्रेशर मार्ग से जाने जैसे ही निकला भुनेश्वर घर के सामने सड़क किनारे स्थित बकेन के पेड़ से अनियंत्रित होकर जा टकराया जिससे युवक को सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई इस घटना युवक की असमय मौत होने से गांव में भी शोक का माहौल है बतौली पुलिस मर्ग कायम कर शव का पीएम करा परिजनों को सौंप दिया है
