SSP CG PRO

भगत देवरी में छात्र संघ गठन एवं स्वागत-सम्मान समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

राजकुमार अग्रवाल/ संवाद समृद्धि पथ :- भगत देवरी, पिथौरा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी में आज स्वागत एवं सम्मान समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र संघ पदाधिकारियों 2026-27 की घोषणा कर उन्हें पदभार सौंपा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, श्रीफल एवं पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री तारेन्द साहू जी ने छात्र संघ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

नवनिर्वाचित छात्र संघ 2026-27 इस प्रकार है –
अध्यक्ष – कु. लिशा साहू (12वीं विज्ञान), उपाध्यक्ष – दिनेश सिदार (11वीं विज्ञान), सचिव – झसकेतन साहू (10वीं अ), छात्रा प्रतिनिधि – कु. तनुजा तरिया, विज्ञान सचिव – कु. दुर्दवी साव, सहायक विज्ञान सचिव – कु. कृतिका प्रधान, क्रीड़ा सचिव बालिका – कु. आरती बरिहा, क्रीड़ा सचिव बालक – नरेंद्र सिदार, सांस्कृतिक सचिव – कु. अंशिका बारीक, सहायक सांस्कृतिक सचिव – कु. भूमिका सिदार, पर्यावरण सचिव – कु. टिकेश्वरी सागर, सहायक पर्यावरण सचिव – कु. ईंशा पटेल, स्वच्छता सचिव – चन्द्रकांत खुमरी, सहायक स्वच्छता सचिव – प्राजल बड़ाई, सूचना सचिव – कु. उर्वशी पटेल, अनुशासन सचिव – योगेश पाणी, NSS दल नायक बालक – गितेश साहू, NSS दल नायक बालिका – कु. नेहा साहू तथा स्काउट प्रतिनिधि – अजय जोशी।

समारोह में शिक्षक श्री सुदामा साहू जी सहित समस्त शिक्षकगण, अंगिरा भोई, कमलेश्वरी साहू, राकेश तिलांजनपुर, दुर्गा शंकर जोशी, गणेश साहू, मुकेश प्रधान, संदीप कुमार अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. हेमंत कौशिक ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन कर विद्यालय को गौरवान्वित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button