विजयदशमी के पावन पर्व पर रक्षित केन्द्र बेमेतरा में विधि-विधान से हुई शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं शस्त्र पूजा।एसपी श्री त्रिलोक बंसल ने पुलिस परिवार एवं जिले वासियों की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की, असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी, देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा:-विजयदशमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षित केन्द्र बेमेतरा में पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के द्वारा शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं हवन किया गया। इस अवसर पर शासकीय वाहनों की भी विधिवत पूजा-अर्चना की गई।पूजा-अर्चना का धार्मिक अनुष्ठान आचार्य अभिषेक दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल ने शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के प्रति अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए पुलिस परिवार एवं बेमेतरा जिले के समस्त नागरिकों की शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।इस अवसर पर एसपी श्री त्रिलोक बंसल ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व विजयदशमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।विजयदशमी के अवसर पर जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने थाना एवं चौकी परिसर में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा एवं शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस आयोजन के माध्यम से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने जनसुरक्षा, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने संकल्प को दोहराया।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रुचि वर्मा, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रशिक्षु सूबेदार श्री चुमन लाल उर्वशा, आर्म्स शाखा के सहायक उप निरीक्षक श्री राममिलन सिंह, सहायक उप निरीक्षक श्री माधव साहू सहित रक्षित केन्द्र, पुलिस कार्यालय एवं विभिन्न थाना-चौकियों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


