Uncategorized
सरगुजा संपादक वीरेंद्र तिवारी सरगुजा संभागीय सर्व ब्राह्मण समाज की कार्यकारिणी की बैठक होटल सिमरन


में संभागीय अध्यक्ष माननीय श्री आई. बी. तिवारी जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में समाज के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाजहित से जुड़े आगामी कार्यक्रमों एवं कार्ययोजनाओं पर आवश्यक निर्णय लिए गए।इस अवसर पर मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी सहित सर्व ब्राह्मण समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकजुटता, विकास एवं सामाजिक हित के लिए मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
