गणेश विसर्जन को लेकर बतौली थाना में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देशबतौली


गणेश विसर्जन को लेकर बतौली थाना में शांति समिति की बैठक, थाना प्रभारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देशबतौली, 14 सितंबर 2026। गणेश उत्सव एवं आगामी विसर्जन को लेकर पुलिस थाना बतौली में गणेश पूजा समितियों के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना प्रभारी विजय सेंगर ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने के संबंध में आवश्यक समझाइश दी।थाना प्रभारी ने पूजा से लेकर विसर्जन तक की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, उपद्रव या अशांति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी समिति सदस्यों से अपील की कि विसर्जन के समय शराब का सेवन कर शामिल न हों तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विसर्जन जुलूस में अश्लील एवं आपत्तिजनक गाने न बजाए जाएं। धार्मिक आयोजन में मर्यादा, अनुशासन और शांति बनाए रखते हुए पूजा-पाठ एवं विसर्जन संपन्न कराया जाए।थाना प्रभारी विजय सेंगर ने सभी गणेश पूजा समितियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित समिति सदस्यों ने शांतिपूर्ण आयोजन एवं विसर्जन में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया।वीरेन तिवारी | सरगुजा संवाददाता



