Uncategorized

भाजपा का ‘सेवा संकल्प अभियान’ बनेगा जनभागीदारी का महाउत्सव — आशीष जैन ,, देखिए खास खबर…

बेमेतरा / 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा गतिविधियों के साथ जन-जन तक पहुंचेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा और सुशासन का संदेश। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सोशल मीडिया के प्रदेश सहप्रभारी, आशीष जैन ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की राष्ट्रसेवा को समर्पित यह अभियान सेवा, समर्पण और जनभागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक व्यापक पहल है।आशीष जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन में राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा शक्ति, किसान हित, सुशासन तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाने की दिशा में निरंतर कार्य किया गया है।उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी के सेवा भाव को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button