UncategorizedChhattisgarh

नवागढ़ के प्रसिद्ध राम मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य धार्मिक एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन

आनंद टंडन संवाद समृद्धि पथ बेमेतरा

नवागढ़ / श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नवागढ़ के प्रसिद्ध राम मंदिर में बालिका ममता मानस मंडली नवागढ़ के द्वारा भव्य धार्मिक एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के श्रद्धालुगण बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व राम मंदिर के महाराज जी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात बालिका ममता मानस मंडली की छोटी-छोटी बहनों द्वारा सुंदर एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गई। महिलाओं ने भी भक्ति गीतों पर पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
व्यापारी महासंघ नवागढ़ के अध्यक्ष श्री सत्यम ताम्रकार ने कहा कि नवागढ़ में प्रतिवर्ष श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष कुछ अलग और विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशेष रूप से महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता तथा छोटी-छोटी बहनों द्वारा प्रस्तुत किए गए भजनों ने सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मोत्सव को बड़े ही उत्साह और धूमधाम से मनाया गया। ढोल-नगाड़ों एवं आतिशबाजी की गूंज के बीच पूरा राम मंदिर परिसर “जय श्री कृष्ण” और “जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष श्री छबील कुमार साहू ने बताया कि सभी के सहयोग से इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी वर्ष भी सभी के सहयोग से इससे भी नया एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से व्यापारी महासंघ सदस्य पार्षद श्री विनोद साहू, जीवन सिन्हा, मिंटू बिसेन, पप्पू सिन्हा, भोला सिन्हा, अश्वनी सिन्हा, बबलू गुम्बर, किशन पाल, आशीष जैन, वीरेंद्र जायसवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
महिला वर्ग से नूतन सिन्हा, निधि सिन्हा, सीमा कौशिक, सांध्य कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button