Chhattisgarh

दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर बरपारा बतौली में प्रतिदिन श्रद्धा और भक्ति के साथ होती है पूजा-अर्चनाबरपारा, बतौली…. देखिए आजकी ताजा खबर

oplus_0

सरगुजा संभाग बिरेंद्र तिवारी रिपोर्ट पारा स्थित प्रसिद्ध स्वयंभू दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में रोज की तरह आज भी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ पूजा-पाठ, हनुमान चालीसा का पाठ और आरती का आयोजन किया गया। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में क्षेत्र के श्रद्धालु बढ़-चढ़कर शामिल होते हैं।मंदिर में दक्षिण मुखी हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित है, जिसके प्रति गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों की गहरी आस्था और श्रद्धा जुड़ी हुई है। यहां प्रतिदिन सुबह एवं शाम दोनों समय विधिवत पूजा-पाठ एवं आरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।बरपारा का यह मंदिर क्षेत्र में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। विशेष रूप से मंगलवार के दिन गांव एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बजरंगबली के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचते हैं।श्रद्धालुओं का कहना है कि यह मंदिर बरसों पुराना है और इसकी धार्मिक मान्यता लोगों के मन में गहराई से बसी हुई है। लोगों की मान्यता है कि सच्चे मन से दक्षिण मुखी हनुमान जी के दरबार में की गई प्रार्थना और मनोकामना बजरंगबली की कृपा से पूर्ण होती है।मंदिर में प्रतिदिन होने वाली पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहता है। गांव एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु सुबह और शाम नियमित रूप से मंदिर पहुंचकर पूजा-पाठ करते हैं तथा दक्षिण मुखी हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

oplus_0

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button