बारगांव के तीन होनहार हॉकी खिलाड़ियों का ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयन,वाराणसी में दिखाएंगे खेल का दम बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) वाराणसी में 27 से 31अक्टूबर तक सजेगा मुकाबला,देखिए खास खबर…


आनंद टंडन संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा:- जिला बेमेतरा के बेरला ब्लॉक अंतर्गत खेल जगत से एक बेहद गौरवपूर्ण और हर्ष का विषय है,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव में पदस्थ व्यायाम शिक्षिका एवं हॉकी कोच तुलसी साहू के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में बारगांव हॉकी खेल मैदान से तराशे गए तीन होनहार खिलाड़ियों का चयन ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता के लिए हुआ है,यह चयन न केवल बारगांव के लिए बल्कि पूरे बेमेतरा जिले के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह है,चयन ट्रायल में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन चयनित खिलाड़ी देवेन्द्र यादव, तुषार यादव और विजय विश्वकर्मा वर्तमान में शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज), बेमेतरा में अध्ययनरत है,तीनों ही प्रतिभावान खिलाड़ियों ने हाल ही में राजनांदगांव में आयोजित यूनिवर्सिटी सिलेक्शन ट्रायल में अपने उत्कृष्ट और शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग की हॉकी टीम में अपनी जगह पक्की की,कोच तुलसी साहू की कड़ी मेहनत और मैदान पर खिलाड़ियों के पसीने ने आज इन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है,राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर दर्ज कर चुके हैं स्वर्णिम सफलता तीनों ही खिलाड़ियों का ट्रैक रिकॉर्ड राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बेहद शानदार रहा है, इन्होंने लगातार बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है,खिलाड़ी देवेन्द्र यादव ने यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता (संबलपुर, उड़ीसा) 2025 और 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स (जालंधर, पंजाब) 2024 में शानदार प्रतिनिधित्व कर चुके हैं इसके अलावा 23वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल राजनांदगांव (2023) में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया वही तुषार यादव ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल राजनांदगांव (2025) में अपने बेहतरीन खेल की बदौलत प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता,इससे पहले 23वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल बिलासपुर (2023) में भी वे द्वितीय स्थान के साथ रजत पदक हासिल कर चुके हैं और विजय कुमार ने 25वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल राजनांदगांव (2025) में प्रथम स्थान के साथ स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की साथ ही 23वीं राज्य स्तरीय शालेय खेल बिलासपुर (2023) में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया था बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में सजेगा मुकाबलायह प्रतिष्ठित ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के विश्वप्रसिद्ध बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी में आयोजित होने जा रही है,इसका भव्य आयोजन 27 से 31 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा, जहां देश के पूर्वी क्षेत्र के विभिन्न विश्वविद्यालयों की सर्वश्रेष्ठ टीमें हिस्सा लेंगी और खिताब के लिए अपना दमखम दिखाएंगीमेहनत और अनुशासन का मिला प्रतिफलइस गौरवपूर्ण अवसर पर व्यायाम शिक्षिका और कोच तुलसी साहू ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि, “यह हमारे बारगांव खेल मैदान और पूरे बेमेतरा जिले के लिए एक ऐतिहासिक व गौरवान्वित करने वाला क्षण है, तीनों बच्चों (देवेन्द्र, तुषार और विजय) की मैदान पर कड़ी मेहनत और अनुशासन का ही यह प्रतिफल है, मुझे पूरा विश्वास है कि दुर्ग यूनिवर्सिटी की ओर से खेलते हुए ये तीनों खिलाड़ी BHU के मैदान पर भी अपने उत्कृष्ट खेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और क्षेत्र,जिला सहित छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगेखिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व सफलता पर शासकीय पी.जी. कॉलेज बेमेतरा के प्राचार्य डी. आर. साहू एवं क्रीड़ा अधिकारी दुर्गा प्रसाद जंघेल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

