Chhattisgarh

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन विद्यार्थियों को दी गई विधिक जानकारीमानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ साइबर सुरक्षा और महिला अधिकारों पर भी हुई चर्चा , देखिए खास खबर…

संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा :- माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशन में, माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सरोज नंद दास के मार्गदर्शन में तथा सचिव श्रीमती स्वर्णलता ओम यादव की उपस्थिति में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शासकीय पं. जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व, मानसिक तनाव से बचाव, मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान तथा ऐसी परिस्थितियों में उचित सहायता प्राप्त करने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर करने और प्रभावित व्यक्तियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मानसिक स्वास्थ्य से प्रभावित व्यक्तियों के अधिकारों, निःशुल्क विधिक सहायता की उपलब्धता तथा जरूरतमंदों को विधिक सेवा संस्थाओं के माध्यम से सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।साइबर अपराध और महिला अधिकारों पर भी दी जानकारी -सचिव द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा साइबर अपराध घटित होने पर शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया और साइबर टोल फ्री नंबर 1930 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, महिलाओं के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों, आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका तथा शिकायत निवारण की प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। पात्र महिलाओं को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की योजनाओं के बारे में जागरूक किया गयाइसके अलावा अधिकार मित्रों द्वारा जिला जेल बेमेतरा, जिला अस्पताल बेमेतरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भेड़नी, ग्राम नांदल, आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुसमी, उचित मूल्य की दुकान खण्डसरा एवं तालुका स्तर साजा के परपोड़ी में भी शिविर आयोजित किए गएकार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, जिला अस्पताल के डॉक्टर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त अधिकार मित्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button