जन्माष्टमी के अवसर पर हर्राटिकरा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोज नहर्राटिकरा, देखिए खास खबर…


सरगुजा बिरेंद्र तिवारी । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत हर्राटिकरा में मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के युवाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। भगवान श्री कृष्ण के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना रहा।मटकी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। निर्धारित ऊंचाई पर बांधी गई मटकी को फोड़ने के लिए प्रतिभागियों ने अपनी-अपनी टीम के साथ शानदार प्रयास किए। प्रतियोगिता के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर इस तरह के धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम में आपसी भाईचारा, एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी लोगों ने मिलकर पर्व की खुशियां साझा कीं और भगवान श्री कृष्ण से ग्राम एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के आयोजक एवं सदस्यों प्रेमदास मानिकपुरी, दिलेश्वर पैकरा, संतोष दास, फुलसाय पैकरा, सोनू दास, विपिन दास, मानेश पैकरा, सोनेलाल पैकरा, अमन दास, अरुण दास एवं रोहित दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही।आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने “जय श्री कृष्ण” के जयघोष के साथ एक-दूसरे को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

