Chhattisgarh

ड्रंक एंड ड्राइव पर बतौली पुलिस की सख्त कार्रवाई, बाइक चालक पर 10 हजार रुपये का जुर्मानाशराब के नशे में बाइक चलाते पकड़ा गया चालक, न्यायालय ने लगाया 10 हजार रुपये का अर्थदंड, देखिए खास खबर….

संवाद समृद्धि पथ बतौली, सरगुजा। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से बतौली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शराब के नशे में मोटरसाइकिल चलाते पाए गए एक चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय द्वारा 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।
थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 ईके 3124 के चालक को रोककर पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम निलेश तिर्की, पिता गोहदुल तिर्की, उम्र 25 वर्ष, निवासी देवरी, थाना बतौली बताया।
पुलिस जांच के दौरान चालक शराब के नशे में पाया गया। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।
शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर मामला माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने मामले की सुनवाई के बाद वाहन चालक को 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
बतौली पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा शराब के नशे में वाहन नहीं चलाने की अपील की है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर सहित थाना बतौली के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही।
वीरेंद्र तिवारी | सरगुजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button