भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया का मजगांव में आत्मीय स्वागत, नागेश साहू ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में किए माँ दुर्गा के दर्शन , देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :- शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री राहुल योगराज टिकरिया जी का ग्राम मजगांव आगमन हुआ। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नागेश साहू ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन कियाइस दौरान नागेश साहू ने प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिया के साथ बेमेतरा जिले के विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माँ दुर्गा के दर्शन किए तथा विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना कीइस अवसर पर नागेश साहू ने कहा कि नवरात्र का पावन पर्व शक्ति, भक्ति और आस्था का प्रतीक है। माँ दुर्गा की आराधना हमें समाज में सकारात्मकता, सद्भाव एवं सेवा भाव के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने माता रानी से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखने की प्रार्थना कीकार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौरव यदु सहित समस्त ग्रामवासी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


