Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नागेश साहू ने किया रक्तदान ,, देखिए खास खबर…

बेमेतरा / प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत जिला अस्पताल बेमेतरा में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री नागेश साहू ने सहभागिता निभाते हुए रक्तदान किया।इस अवसर पर श्री नागेश साहू ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने से बड़ा सेवा का कार्य कोई नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए रक्तदान करना उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने के साथ-साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक माध्यम है।उन्होंने कहा कि युवाओं को समाजहित के ऐसे सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारा छोटा सा प्रयास किसी जरूरतमंद के जीवन में नई उम्मीद ला सकता है। सेवा, समर्पण और मानवता की भावना के साथ भाजपा युवा मोर्चा निरंतर जनसेवा के कार्यों में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।उन्होंने सभी स्वस्थ एवं पात्र युवाओं से समय-समय पर रक्तदान करने और लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button