Chhattisgarh

फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी,12 नवंबर को होगा प्रारंभिक प्रकाशन जिले के 869 मतदान केंद्रों में 4 जनवरी 2027 को अंतिम प्रकाशन,चार अर्हता तिथियों पर 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवा कर सकेंगे आवेदन , देखिए खास खबर…

बेमेतरा :-भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के संदर्भ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जारी कार्यक्रम इस प्रकार है।पुनरीक्षण कार्यक्रम मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण 02 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। एकीकृत मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक है। प्राप्त दावे-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र – 68 साजा, 69 बेमेतरा एवं 70 नवागढ़ (अ.जा.) के कुल 869 मतदान केंद्रों में यह कार्य संपन्न होगा।नए मतदाताओं के लिए सुनहरा अवसर इस बार आयोग द्वारा चार अर्हता तिथियां – 01.01.2027, 01.04.2027, 01.07.2027 एवं 01.10.2027 निर्धारित की गई हैं। इन तिथियों को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवा फार्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। हालांकि 01.04.2027 के बाद की तिथियों के आवेदनों पर कार्यवाही तद्समय की जाएगी।कैसे करें आवेदन – नए नाम जोड़ने हेतु फार्म 6 भरें। नाम विलोपन (मृत/अपात्र) हेतु – फार्म 7 भरें। संशोधन, स्थानांतरण, डुप्लीकेट EPIC एवं दिव्यांग चिन्हांकन हेतु – फार्म 8 भरें।पात्र नागरिक संबंधित मतदान केंद्र के बीएलओ / अभिहित अधिकारी के पास ऑफलाइन अथवाvoters.eci.gov.in पोर्टल या ECINET मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।कलेक्टर ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि “कोई मतदाता न छूटे” के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button