Uttar Pradesh

शमशाबाद: पुरा धमैना के प्राचीन एकांत स्वर महादेव मंदिर पर धूमधाम से मनाया गया सावन का पहला सोमवार, गूंजे ‘जय बोल बम’ के नारे, देखिए खास खबर….

Samvad samriddhi Patra

Oplus_131072


तेजपाल कश्यप ब्यूरो आगरा
संवाद समृद्धि पथ ​शमशाबाद आगरा:
सावन मास के पावन पर्व के पहले सोमवार के अवसर पर क्षेत्र में आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शमशाबाद के ग्रामीण अंचल स्थित पुरा धमैना के प्राचीन एकांत स्वर महादेव मंदिर पर शिव भक्तों ने खासी श्रद्धा के साथ जलाभिषेक किया।
​गंगा घाट से लाई गई विशेष कांवड़
​पवित्र गंगा जी के घाट से जल लेकर शिव भक्तों द्वारा दो भव्य 21-21 किलोग्राम की कांवड़ यात्रा पूर्ण की गई। भोलेनाथ की असीम कृपा से यह कांवड़ यात्रा सुरक्षित रूप से पुरा धमैना गांव स्थित प्राचीन एकांत स्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ महादेव के शिवलिंग पर पवित्र गंगाजल अर्पित किया और भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
​भक्तिमय माहौल और गूंजे जयकारे
​इस आयोजन से पूरे गांव में हर्षोल्लास और उत्सव का माहौल बना हुआ है। हर एक भक्त के मुख से “जय बोल बम” के गूंजते जयकारों से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है। मंदिर परिसर में डीजे साउंड की धुन पर कुछ श्रद्धालु भोले की भक्ति में मगन होकर नृत्य करते हुए अपनी आस्था प्रकट करते नजर आए ​इस धार्मिक और सफल आयोजन को संपन्न कराने में श्रद्धालुओं ने अपना महत्वपूर्ण और सराहनीय योगदान दिया ​भोलू कश्यप ​गौरव कश्यप ​अर्जुन कश्यप ​अमर सिंह कश्यप ​गौरव कश्यप ​हरिओम कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button