भारतीय सेवार्थ सहायता संस्थान उत्तर प्रदेश द्वारा चिकित्सा शिविर का आयोजन आगरा, 12 अक्टूबर 2026*

संवाद समृद्धि पथ राष्ट्रीय समाचार पत्र तेजपाल कश्यप उप संपादक उत्तर प्रदेश:- भारतीय सेवार्थ सहायता संस्थान (उत्तर प्रदेश) की ओर से आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को, खाटू श्याम मंदिर प्रागण में, सेक्ट.2 , सेंट्रल पार्क के पीछे आवास विकास, सिकन्दरा आगरा जनसेवा एवं मानव कल्याण की भावना से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा संबंधी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना रहा।संस्था का मानना है कि स्वस्थ समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की नींव होता है। जरूरतमंदों की सेवा करना, लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता पहुँचाना संस्था के प्रमुख उद्देश्यों में शामिल है।संस्थापक सुनील तिमोरी जी ने अपने संदेश में कहा कि मानव सेवा ही सच्ची समाज सेवा है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना और उसके जीवन में आशा का संचार करना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। संस्था भविष्य में भी जनकल्याण एवं सामाजिक उत्थान के कार्यों के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।संस्था अध्यक्ष पूरन सिंह जी ने डॉ, निखिल गुप्ता जी नेत्र रोग विशेषज्ञ, डा,यू एस चंदौसिया जी,जनरल पीजिशन डा,प्रमेशपालसिंहजी ब डी स डेंटिस्ट डॉ विशाल सक्सेना जी , शैलेंद्र कुमार जी , लाखन सिंह जी शाहनवाज खान जी आदि संस्था के पदाधिकारी मौजूद रहे मंदिर की सेवादार मिथलेश बहन जी इत्यादि मौजूद सभी का पटका पहना कर स्वागत किया ओर सबने मिलकर एक स्वर बोला“बीमारियों से बचाव, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और जरूरतमंदों की सहायता ही बेहतर समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।”“नर सेवा ही नारायण सेवा है; मानवता की रक्षा करना ही सबसे बड़ा धर्म है।”


