उदारी में बजरंग दल की नई कार्यकारिणी को लेकर बैठक, कार्यकर्ताओं का किया उत्साहवर्धनलुण्ड्रा/उदारी,


2 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ बजरंग दल द्वारा संगठन को मजबूत करने और नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर शुक्रवार को लुण्ड्रा क्षेत्र के ग्राम उदारी में बैठक एवं कार्यकर्ता संपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में जिला संयोजक विजय कुमार यदुवंशी, जिला सहसंयोजक वीरेंद्र तिवारी उर्फ मोनू एवं खंड संयोजक भूपेंद्र गुप्ता उदारी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बजरंग दल के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ संगठन के पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान जयकारों से पूरा उदारी क्षेत्र गूंज उठा। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जरूरतमंद लोगों की सहायता करने तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में क्षेत्र में गौ तस्करी की रोकथाम और गौ संरक्षण के लिए भी जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को कानून के दायरे में रहते हुए सामाजिक सहयोग एवं प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से ऐसे मामलों की सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार और आगामी गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।— वीरेंद्र तिवारी | सरगुजा संवाददाता
