Uncategorized

छत्तीसगढ़ कलमकार मंच द्वारा पुस्तक विमोचन एवं काव्य-गोष्ठी का आयोजन ,, देखिए खास खबर…

बिलासपुर / जिला मुख्यालय बिलासपुर से 12 कि.मी. दूर मुंगेली मुख्य मार्ग में स्थित कानन पेण्डारी जूलॉजिकल पार्क में राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान प्राप्त तथा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार प्राप्त छत्तीसगढ़ शासन रायपुर से पंजीकृत समिति- “छत्तीसगढ़ कलमकार मंच” के तत्वावधान में आगामी 20 सितम्बर 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11:30 बजे कानन भ्रमण उपरान्त मंच की सामान्य सभा की बैठक, पुस्तक विमोचन, काव्य-गोष्ठी तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। कलमकारों द्वारा सर्व प्रथम कानन पेण्डारी का भ्रमण किया जाएगा। तत्पश्चात कलमकारों का स्वागत एवं भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन के बाद डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति साहित्य वाचस्पति द्वारा सम्पादित एवं रचित अग्रलिखित तीन पुस्तकों का लोकार्पण सम्पन्न होगा : 1. धरोहर (राष्ट्रीय साझा संकलन), 2. बचपन (बाल कविता-गीत संग्रह), 3. पथ की पहचान (काव्य संग्रह), छत्तीसगढ़ कलमकार मंच के तत्वावधान में प्रकाशित छब्बीसवीं कृति- *धरोहर* राष्ट्रीय साझा संकलन में शामिल 56 कलमकारों को *साहित्य गौरव सम्मान -2026* प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान किये जाएंगे। तत्पश्चात काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने के लिए साहित्यकारों से विनम्र अपील है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button