Uncategorized

सेवा संकल्प अभियान के तहत विधायक दीपेश साहू ने बैजलपुर स्कूल परिसर मे वृक्षारोपण किया और स्वच्छता अभियान मे सहभागिता निभाई ,, देखिए खास खबर…

बेमेतरा / देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत बेमेतरा ग्रामीण मंडल के ग्राम बैजलपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक  दीपेश साहू शामिल हुए और विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा रायपुर जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष छोटू राम साहू समिति अध्यक्ष मोहन वर्मा मंडल अध्यक्ष सेवाराम साहू ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गजानन साहू कोमल साहू तेजेश्वर वर्मा बंसी राठी सहीद भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता ग्राम वासी उपस्थित रहेइस अवसर पर विधायक दीपेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ता समाजहित के विभिन्न कार्यों में सहभागी बन रहे हैं। वृक्षारोपण और स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामाजिक दायित्व है। हमें अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रायपुर एवं जिला प्रभारी श्री राजेंद्र शर्मा ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा की भावना को पहुंचाना है। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता जैसे कार्य सीधे तौर पर समाज और आने वाली पीढ़ियों के हित से जुड़े हैं। सभी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को ऐसे जनहितकारी अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई तथा पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान भागीरथी साहू डेरहा देवांगन कोमल साहू बंसी राठी मोहन वर्मा टोप सिँह टंडन अशोक साहू इंदल वर्मा रामसेवक वर्मा तेजेश्वर वर्मा लब साहू टीकू यादव सोहन साहू यादव राम साहू सुरेश साहू रोहित साहू धनीराम साहू सुरेंद्र साहू दुखी साहू संतोष साहू समस्त ग्रामवासी बैजलपुर ग्रामीण मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button