Uncategorized

शिखर साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ के द्वारा पंडित नारायण दास कोशले को “शिखर कला रत्न सम्मान 2026 में शिल्ड और प्रस्थिति पत्र देकर किया गया सम्मानित,, देखिए खास खबर…

बेमेतरा/ छत्तीसगढ़ की लोक कला सतनाम चौका आरती कला को देश-विदेश में पहचान दिलाने वाले वरिष्ठ कलाकार पंडित श्री नारायण दास कोशले को शिखर कला रत्न सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया है।ग्राम भदौरा, पोस्ट कवरा-कापा, तहसील नवागढ़, जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ के निवासी पंडित नारायण दास कोशले को यह सम्मान राजधानी रायपुर के स्थान वृन्दावन सभाकक्ष, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित शिखर साहित्य अकादमी के द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया था जिसमें पंडित नारायण दास कोशले को शिखर कला रत्न सम्मान से शिल्ड और प्रस्थिति पत्र देकर पंडित नारायण दास कोशले का सम्मान किया गया। और सतनाम चौका आरती कला के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए पिछले कई दशकों के सतत योगदान, और नई पीढ़ी को इस लुप्त होती कला से जोड़ने और सतनाम धर्म के प्रचार-प्रसार में उनके उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए आयोजक समिति ने उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान के लिए चुना।सम्मान मिलने के बाद पंडित नारायण दास कोशले ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि मेरा पूरे मानव समाज और मेरा गांव भदौरा का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वे मेरा जीवन पर्यंत सतनाम चौका आरती की सेवा में मेरा जीवन हमेशा सदैव समर्पित है।इस उपलब्धि पर ग्राम भदौरा के जनप्रतिनिधियों, और समाज के वरिष्ठ जनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव का क्षण बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button