सांसद श्री विजय बघेल ने गिनाई राज्य और जिले के विकास की उपलब्धियां,जिले वासियों को दी राज्योत्सव की शुभकामनाएं प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गौरवशाली इतिहास को संजोते हुए विकसित छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर-सांसद बघेल,देखिए खास खबर…



संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :-2 अक्टूबर-बेसिक स्कूल ग्राउंड मैदान बेमेतरा में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री विजय बघेल ने जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।सांसद श्री बघेल अपने उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और परंपरा को संजोए रखने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ को तराश कर विकसित और समृद्ध राज्य बनाने की दिशा में अनूठा कार्य हो रहा है।सांसद श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को समृद्ध, खुशहाल, सशक्त नारी और युवा उड़ान के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई जा रही हैं। महतारी वंदन, कृषक उन्नति, नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं ने प्रदेश के विकास को नई गति दी है।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री दीपेश साहू ने कहा कि बेमेतरा जिले में शिक्षा, सिंचाई, पेयजल और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।विधायक श्री ईश्वर साहू ने कहा कि हम सभी को संकल्प के साथ क्षेत्र और राज्य को स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान देना होगा। युवाओं को आगे आकर विकास में सहभागी बनना होगा।कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले में हुए चहुंमुखी विकास की जानकारी देते हुए कहा कि जिले में विकास, शांति, सुशासन और जल संरक्षण के क्षेत्र में जनभागीदारी से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं।कार्यक्रम के अंत में सांसद श्री विजय बघेल सहित जनप्रतिनिधियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभागीय स्टॉल प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं और विभागों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में

छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा, श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा श्री विजय सिन्हा,अध्यक्ष जनपद पंचायत बेमेतरा श्रीमती हेमा जय दिवाकर,वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू,एवं जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।




