ChhattisgarhSSP CG PRO

पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी जिला बेमेतरा,थाना नांदघाट पुलिस टीम की कार्यवाही, देखिए खास खबर…

बेमेतरा :- पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 01 नवंबर 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम द्वारा जरिए मुखबिर सुचना पर ग्राम घुरसेना के स्कूल के सामने मेन रोड स्ट्रीट लाईट की रोशनी में आम जगह पर रेड कार्यवाही कर 06 जुआड़ी से नगदी रकम 3,500/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। 01 नवंबर 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम घुरसेना के स्कूल के सामने मेन रोड आम जगह पर कुछ जुआडियान स्ट्रीट लाईट की रोशनी में काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सुचना पर नांदघाट पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 06 जुआड़ी पकड़े गए। जिसमें थाना नांदघाट में 01 प्रकरण दर्ज कर 06 जुआडियानो 01. छवि यादव पिता रामसिंह यादव उम्र 22 वर्ष, 02. महंगू बंजारे पिता गोफेलाल बंजारे उम्र 42 वर्ष,, 03. दिनू विश्वकर्मा पिता नान्हूराम विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष, 04. श्यामू साहू पिता दयाराम साहू उम्र 24 वर्ष,, 05. घनश्याम मात्रे पिता देवादास मात्रे उम्र 50 वर्ष, 06. रमेश निर्मलकर पिता पुनीत कुमार निर्मलकर उम्र 42 वर्ष, सभी निवासी घुरसेना थाना नांदघाट जिला बेमेतरा के कब्जे से नगदी रकम 3,500/- रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया। जुआडियों के विरूद्ध धारा 3(2),छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चौबे, अजय भगत, आरक्षक प्रताप सिंह यादव, आकाश सिंह, मुकेश माहिरे, रूपेन्द्र वर्मा, कमलेश ध्रुव सहित थाना नांदघाट के अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button