छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 – जिला बेमेतरा सांसद श्री विजय बघेल होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,देखिए खास खबर…

संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :-छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन बेमेतरा द्वारा भव्य राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है।2 नवंबर 2026,दिन सोमवार को शाम 05 बजे से बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सांसद, दुर्ग लोकसभा श्री विजय बघेल होंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री दयालदास बघेल करेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक श्री दीपेश साहू, विधायक श्री ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गौ-सेवा आयोग श्री स्वामी राजीवलोचन दास जी, अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा, श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेमेतरा श्री विजय सिन्हा, अध्यक्ष अ जनपद पंचायत बेमेतरा श्रीमती हेमा जय दिवाकर, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू,एवं जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकायों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।


