पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस की अवैध गतिविधियों पर लगातार कार्यवाही जारी , देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बेमेतरा :-पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी खण्डसरा से सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम एवं चौकी खण्डसरा पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी लखनु ऊर्फ महंगु साहू पिता बाहरा साहू उम्र 58 वर्ष, निवासी सेमरिया पुलिस चौकी खण्डसरा, थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन/मसाला/अंग्रेजी शराब (5,760ml) कीमती करीब 3,440/- रूपये, प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक CG 09 H 0419 कीमती करीब 10,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 13,440/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 28अक्टूबर 2026 को चौकी खण्डसरा पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम सेमरिया के लखनु ऊर्फ महंगु साहू अपने किराना दुकान के पास अपने स्कुटी के डिक्की में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब रखा हुआ है कि सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी लखनु ऊर्फ महंगु साहू को शराब बिक्री करने के उद्देश्य से अवैध रूप से अपने स्कुटी के डिक्की में शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। जिसमें चौकी खण्डसरा थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी लखनु ऊर्फ महंगु साहू पिता बाहरा साहू उम्र 58 वर्ष, निवासी सेमरिया पुलिस चौकी खण्डसरा, थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन/मसाला/अंग्रेजी शराब (5,760ml) कीमती करीब 3,440/- रूपये, प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक CG 09 H 0419 कीमती करीब 10,000/- रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 13,440/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं इस संपूर्ण कार्रवाई में प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी खण्डसरा सहायक उप निरीक्षक कंवल सिंह नेताम, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, जयकिशन साहू, संतोष धीवर, यशवंत यादव, चौकी खण्डसरा से आरक्षक स्वप्निल पांडेय, शशांक शर्मा सहित चौकी खण्डसरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


