Chhattisgarh

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ को लेकर बेमेतरा जिला प्रशासन अलर्ट, 29 अक्टूबर को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने मौसम में बदलाव को देखते हुए जारी किए निर्देश,देखिए खास खबर…

बेमेतरा :-मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘अर्नब ’की आशंका एवं मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए बेमेतरा जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने 29 अक्टूबर 2026 को जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित करने के निर्देश दिए हैं।जिला प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं किसी भी संभावित जोखिम से बचाव के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां बरतने के निर्देश दिए हैं।जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे मौसम संबंधी सूचनाओं पर ध्यान दें, सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर विश्वास न करें। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।जिला प्रशासन, बेमेतरा द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button