जिला बेमेतरा,थाना नांदघाट पुलिस टीम की कार्यवाही तीन आरोपियों के विरूद्ध धारा 316 (4), 3 (5) BNS, धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही शासकीय सम्पत्ति को बेईमानी पूर्वक गबन, दुरुपयोग कर विश्वासघात करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,देखिए खास खबर…


संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
टेमरी(बेमेतरा) :- दिनांक14.10.2026 को पार्थिया श्रीमती प्राची केशरवानी खाद्य निरीक्षक नवागढ़ जिला बेमेतरा थाना नांदघाट ने एक लिखित आवेदन प्रस्तुत कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत टेमरी के तत्कालीन संस्था साहेब बंदगी स्व.सहायता समूह एरमशाही के पदाधिकारियो अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा बाई सचिव नीरा बाई विक्रेता मनीष साहू एवं स्व.सहायता समूह के सदस्यगणों के विरूद्ध (1) खाद्यान्न एवं आजमा राशि माह फरवरी व मार्च 2026 के खाद्यान्न वितरण हेतु नागरिक आपूर्ति द्वारा अग्रिम भंडारित खाद्यान्न की राशि क्रमशः 44,198.17 तथा 21,184. 53 रुपये नागरिक आपूर्ति निगम बेमेतरा के खाते में जमा नहीं की गई (02) संस्था द्वारा माह फरवरी से जुलाई 2026 तक का बारदाना शासन के निर्देशानुसार गोदाम में जमा नहीं किया गया है (03) दुकान में उपलब्ध खाद्यान्न सामग्री के भौतिक सत्यापन में चावल समस्त मद 527. 83- प्रति क्विंटल तथा नमक 21.88 क्विंटल की कमी पायी गई जिसका वर्ष 2025-26 के इकानामिक 10,440/-रुपये प्रति क्वींटल कुल शासकीय मुल्य 22,90,910.99 रुपये बेईमानी पुर्वक गबन कर अपराधिक न्यास भंग किया है कि रिपोर्ट पर थाना नांदघाट में अपराध सदर धारा 316 (4), 3 (5) BNS धारा 3,7 आवश्यक वस्तु अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ.हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया।प्रकरण के विवेचना दौरान आरोपी मनीष साहू, श्रीमती पुष्पा साहू एवं श्रीमती नीरा बाई को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध करना स्वीकार किया। प्रकरण में आरोपी 01.मनीष साहू पिता कमलेश साहू उम्र 18 साल 01 माह साकिन नगर पंचायत मारो, पुलिस चौकी मारों थाना नांदघाट जिला बेमेतरा, 02. श्रीमती पुष्पा साहू पति स्व. विष्णु साहू उम्र करीबन 60 साल साकिन ग्राम एरमसाही पुलिस चौकी मारो, थाना नांदघाट, 03. श्रीमती नीरा बाई पति लोकनाथ साहू उम्र 33 साल साकिन ग्राम एरमसाही पुलिस चौकी मारो थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को आज दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू, प्रधान आरक्षक संजय भगत, आरक्षक मुकेश माहिरे, मिथुन चंद्रवंशी, प्रताप सिंह यादव, महिला आरक्षक रामबती नेताम सहित अन्य नवागढ़ स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

