Chhattisgarh

मां मावली माता मंदिर पहुंचे खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, और पूजा-अर्चना कर की खुशहाली की कामना और मंत्री ने ज्योति कक्ष के लिए 4 लाख और सीसी रोड के लिए 5.20 लाख की घोषणा की , देखिए खास खबर…

मुरता (नवागढ़) :- नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री और नवागढ़ विधायक श्री दयाल दास बघेल ग्राम मुरता स्थित प्रसिद्ध मां मावली माता मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।इस दौरान मंत्री श्री बघेल ने अपने नाम से स्थापित मनोकामना ज्योति के दर्शन कर माता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मां मावली माता के प्रति क्षेत्र के लोगों की गहरी आस्था है और मनोकामना ज्योति की यह परंपरा आस्था का प्रतीक है, इसे निरंतर जारी रखा जाएगा।श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंत्री श्री बघेल ने मंदिर परिसर में ज्योति कक्ष के निर्माण के लिए 4 लाख रुपये और मुख्य मार्ग से मां मावली माता मंदिर तक पहुंच मार्ग के लिए 5.20 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड निर्माण की घोषणा की।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू, तुकाराम साहू, जनपद अध्यक्ष खोरबाहरा साहू, ग्राम पंचायत मुरता सरपंच बुधारू गेंदले, मंदिर पुजारी पं. सुरेशानंद शास्त्री, मंदिर संचालक सुखदेव साहू, मुरारी साहू, राजकुमार यादव, बल्लू राजपूत, भूखल्ल साहू, कुलेश्वर साहू, विष्णु साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button