Chhattisgarh

नवागढ़ SDM कार्यालय में नए अनुविभागीय अधिकारी की पदस्थापना नहीं होने से आम जनता परेशान,तत्काल नियुक्ति की मांग , देखिए खास खबर…

संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा नवागढ़:- नवागढ़ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में नए एसडीएम की पदस्थापना नहीं होने से क्षेत्र के आम नागरिकों, किसानों और छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रशासनिक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता किशोर कुमार टण्डन ने कलेक्टर महोदया बेमेतरा को कलेक्टर आफिस बेमेतरा के आवक / जावक शाखा में आवेदन देकर नवागढ़ एसडीएम कार्यालय में तत्काल नए एसडीएम की पदस्थापना कर कार्यभार ग्रहण कराने की मांग की है।

आवेदन में उल्लेख किया गया है कि नवागढ़ में पदस्थ एसडीएम पिंकी मनहर का प्रशासनिक स्तर पर स्थानांतरण होने के बाद 30 सितंबर 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक नए एसडीएम की पदस्थापना नहीं हो सकी है। इसके कारण कार्यालय में राजस्व संबंधी विभिन्न कार्य प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को आवश्यक कार्यों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

एसडीएम कार्यालय में नए अधिकारी की पदस्थापना नहीं होने से अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के छात्र-छात्राओं के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाने सहित अन्य आवश्यक प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने की बात आवेदन में कही गई है। प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिलने से विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में परेशानी हो सकती है।

नवागढ़ ब्लॉक के किसानों के जमीन से संबंधित राजस्व कार्य भी प्रभावित होने की बात कही गई है। किसानों को अपने भूमि संबंधी मामलों के निराकरण के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिससे उनका समय और श्रम दोनों व्यर्थ हो रहे है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button