वीरेन तिवारी संवाददाता सरगुजा हर्राटिकरा में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री गणेश बिंदास सेवा समिति द्वारा विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में भगवान श्री गणेश जी की 7 फीट प्रतिमा स्थापितक गई


। हर्राटिकरा में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी श्री गणेश बिंदास सेवा समिति द्वारा विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में भगवान श्री गणेश की 7 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गई। रायपुर-राजिम से लाई गई गणेश प्रतिमा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है। प्रतिमा स्थापना के बाद पूरे गाँव में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।15 वर्षों की परंपरा बनने जा रहा गणेश उत्सवसमिति के आयोजक प्रेमदास मानिकपुरी ने बताया कि इस वर्ष समिति के गणेश उत्सव को 15 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। समिति द्वारा हर वर्ष गणेश उत्सव को और भव्य एवं यादगार बनाने के लिए नए प्रयास किए जाते हैं। सभी कार्यकर्ता एवं सदस्य आयोजन की तैयारियों में उत्साहपूर्वक जुटे हुए हैं।उन्होंने बताया कि जब समिति द्वारा गणेश पूजा की शुरुआत की गई थी, तब सभी की उम्र लगभग 10 वर्ष थी। बचपन में शुरू हुई यह पहल आज 15 वर्षों की परंपरा बनने जा रही है। ग्रामीणों एवं समिति के सदस्यों के निरंतर सहयोग से गणेश उत्सव को हर वर्ष भव्य रूप दिया जा रहा है।प्रेमदास मानिकपुरी ने कहा कि गणपति बप्पा के प्रति आस्था, ग्रामीणों का सहयोग और समिति के सदस्यों की मेहनत ही इस आयोजन की सबसे बड़ी ताकत है।समिति की टीमआयोजक: प्रेमदास मानिकपुरी, राजपाल पैकरा, दिलेश्वर पैकरा, संतोष दास, फूलसाय पैकरा, समुंदर दास, समय दास एवं संदीप दास।समिति के कार्यकर्ता: विपिन दास, सत्यम पैकरा, मानेश पैकरा, सोनेलाल पैकरा, रोहित दास, अरुण दास, संजू पैकरा, सोनू दास, अमन दास, अनुष्का पैकरा एवं चाँदनी पैकरा।सदस्य: मनोज पैकरा, अमरीकन दास, बिक्की दास, बबलू पैकरा एवं समस्त ग्रामवासी।गणपति बप्पा मोरया! हर्राटिकरा के राजा की जय!




