Uncategorized

गांधी जयंती पर सुनार ककोड़ी में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैलीजन गण मन इंकलाब संघ ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सौंपा ज्ञापन; विधायक राजकुमार कर्राहे ने शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण, बच्चों को बांटी खेल सामग्री

गांधी जयंती पर सुनार ककोड़ी में गूंजा नशामुक्ति का संदेश, ग्रामीणों ने निकाली जागरूकता रैलीजन गण मन इंकलाब संघ ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सौंपा ज्ञापन; विधायक राजकुमार कर्राहे ने शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण, बच्चों को बांटी खेल सामग्री

लांजी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को ग्राम सुनार ककोड़ी में जन गण मन कल्याण संघ के तत्वावधान में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत नशामुक्ति जागरूकता रैली से हुई। ग्रामीणों और संघ के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने पूरे गांव में रैली निकालकर लोगों को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।रैली के दौरान ग्रामीणों ने नशे के दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया। जन गण मन इंकलाब संघ ने ग्राम सोनार ककोड़ी, खजरी, कोचेवाही, बड़गांव एवं घोटी रोड क्षेत्र में कथित अवैध शराब बिक्री का मुद्दा उठाते हुए एसडीएम, थाना प्रभारी और क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपा। संघ ने संबंधित क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की।ग्राम सुनार ककोड़ी में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक राजकुमार कर्राहे का विशेष अतिथि के रूप में स्वागत किया गया। विधायक ने नशामुक्ति अभियान की सराहना करते हुए कहा कि संघ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर संबंधित गांवों में नशे की समस्या और अवैध शराब बिक्री के संबंध में आवश्यक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जनभागीदारी से चलाए जा रहे अभियान को और मजबूत करने की जरूरत है।विधायक ने शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षणकार्यक्रम के दौरान विधायक राजकुमार कर्राहे ने ग्राम के हाईस्कूल परिसर, माध्यमिक शाला परिसर, स्वास्थ्य भवन और निर्माणाधीन नवीन ग्राम पंचायत भवन सहित विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आई समस्याओं और कमियों से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया।

विधायक ने अधिकारियों को आवश्यक सुधार करते हुए समस्याओं का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर ग्रामीणों ने 2 अक्टूबर की ग्राम सभा को पंचायत परिसर के बजाय खुले स्थान पर जनता के बीच आयोजित करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा को जनता दरबार के रूप में आयोजित किया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के सामने रख सकें। ग्रामीणों ने ग्राम सभा में विकास कार्यों, योजनाओं और जनसमस्याओं पर खुली चर्चा की मांग भी की।निर्माण कार्यों में अनियमितता और मजदूरी भुगतान का मुद्दा उठाजन गण मन कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीव वघाडे ने ग्राम में चल रहे निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं और मजदूरों की मजदूरी भुगतान से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि कुछ मजदूरों को करीब चार माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट की स्थिति बनी हुई है।संघ के पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और सरकारी योजनाओं तथा निर्माण कार्यों की जानकारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण यदि सरकारी कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर निगरानी रखेंगे, तो विकास कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकेगी। संघ ने मजदूरों की लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान कराने की मांग भी रखी।“मोबाइल से दूरी, खेल है जरूरी” अभियान के तहत बच्चों को बांटी खेल सामग्रीकार्यक्रम में बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से दूर रहने और खेलों से जुड़ने का संदेश दिया गया।

“मोबाइल से दूरी, खेल है जरूरी” अभियान के तहत बच्चों को खेल सामग्री किट वितरित की गई। विधायक राजकुमार कर्राहे ने बच्चों को खेल सामग्री प्रदान करते हुए उन्हें नियमित रूप से खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।आयोजकों ने कहा कि मोबाइल के बढ़ते उपयोग के कारण बच्चों की शारीरिक गतिविधियां कम हो रही हैं। ऐसे में खेल सामग्री वितरण का उद्देश्य बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन और टीम भावना से जोड़ना है। कार्यक्रम के माध्यम से अभिभावकों से भी बच्चों को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की गई।कार्यक्रम में जन गण मन इंकलाब संघ के अध्यक्ष संजीव वघाडे, उपाध्यक्ष सुनील बंजारी, सचिव शैलेश एयरपुड़े, मीडिया प्रभारी सुरेश एयरपुड़े, सुखदेव राऊत, महेश उइके, सागर नाग दौने, शिवराम राऊत, दिनाराम कारमेंघे सहित एन.एल. तिड़के, कीनेकर बड़गैया, प्रभुदयाल कर्राहे, दयाचंद बड़गैया, रामदेव एयरपुड़े, विनोद एयरपुड़े और बड़ी संख्या में ग्रामीण, माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button