बाघुल में गंगा आरती का भव्य आयोजन,देखिए खास खबर…



आनंद टंडन संवाद समृध्दि पथ बेमेतरा
बाघुल (नवागढ़) :- शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर 25 अक्टूबर रविवार को ग्राम बाघुल में गंगा स्वरूपा हाफ नदी की भव्य महा आरती का यह चौथा साल बहुत ही भव्य और अध्यात्म पूर्ण था ।इस आयोजन में समस्त ग्राम वासियों ने, बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिय कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ बजरंगबली चौक दैहान से सरपंच कृष्णी देवी की अगुवाई में,शुरू होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सभी देवी देवताओं को प्रणाम करते हुए आरती स्थल पर पहुंचे।श्री राम जानकी तट, शिव मंदिर तक एवं शनि मंदिर तट पर शाम को हजारों दीपों के साथ बच्चों से लेकर बुजुर्गों


तक ने गंगा स्वरूप हाफ नदी की भव्य आरती उतारी। चंद्रमा की पूर्णता के साथ दीपों की रोशनी इस आयोजन की आध्यात्मिक सुंदरता को भव्य रूप प्रदान कर रही थी । इस आयोजन में सभी ग्राम वासियों ने तन मन धन से सहयोग देकर इसकी भव्यता को सहयोग प्रदान किया ।बच्चों ने स्वयं होकर कलश यात्रा के रूप में अपनी सहभागिता निभाई ।सभी ग्रामवासी इस कलश यात्रा में शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया ।इस महा आरती में ग्राम बाघुल के ग्राम वासियों के साथ-साथ दाढ़ी , अमलीडीह,नवागढ़, धनोरा एवं रायपुर से भी मेहमान आए थे।जिन्होंने इस आरती में अपनी भागीदारी का सौभाग्य प्राप्त किया ।उन्होंने अपने अनुभव में बताया कि पहली बार वे ऐसी आरती में सम्मिलित होना अपना सौभाग्य मानते हैं। आयोजन समिति की तरफ से आरती से संबंधित सभी सामग्री की व्यवस्था की गई थी ।और सभी ग्रामवासी भी अपने-अपने घर से आरती की थाली सजाकर बहुत श्रद्धा पूर्वक इस आयोजन को पूर्ण किया। पहले शिवजी की आरती धूप द्वारा उतारी गई । उसके पश्चात मां गंगा की आरती की गई इस पूरे आरती में सभी ग्राम वासियों का उत्साह अद्भुत और अकल्पनी था। 2023 से प्रारंभ की गई इस आयोजन का चौथा वर्ष था ।इस आयोजन में भक्ति और भव्यता हर साल बढ़ते जा रही है ।और गांव वालों का इस आरती के प्रति सम्मान और श्रद्धा अनवरत बढ़ रहा है ।ऐसे आयोजन से गांव के सभी लोगों का एक स्थान पर एकत्रित होकर उसे मां गंगा की आरती उतारी जाती है जहां सब ने गंगा स्नान किया है। नदी में अपना बचपन बिताया है। और नदी से संबंधित कई अनुभव ऐसे हैं जो सबको जीवन भर याद रहता है। ऐसे मां गंगा स्वरूप हाफ नदी की आरती उतार कर समस्त ग्राम वासियों ने अपने आप को सौभाग्यशाली समझा। आरती के पश्चात इस वर्ष आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रहा । फिर उसके पश्चात आयोजन समिति की ओर से समस्त श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया ।इस आयोजन में सरपंच कृष्णी देवी सहित समस्त ग्राम वासियों का तन मन धन से सहयोग रहा। आने वाले वर्ष में इस आयोजन को और भी भव्य बनाने और गंगा स्वरूपा हांफ नदी के प्रति अपनी श्रद्धा और सुरक्षा के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।





